
– एक कप दही – डेढ कप चीनी – आधा कप ग्राम तेल – एक कप मैदा- एक चम्मच वेनिला अर्क
– एक चम्मच बेकिंग सोडा- एक चम्मच बेकिंग पाउडर – आधा कप पानी- आधा कप टूटी फ्रूटी
क्रिसमस पार्टी को शानदार बनाने के लिए बनाएं टूटी-फ्रूटी केक
– इसके लिए एक बड़े बर्तन में दही, शक्कर, तेल और वेनिला अर्क लें। अब आप इसको
व्हिस्क कर लें और अच्छे से मिला लीजिए। फिर मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर
को छलनी से छान कर इसमें मिलाएं। – इसको अच्छे से मिक्स कर लें, ध्यान रहे कि
इसे एक ही तरफ से मिक्स करें। आप इस मिक्स को ज्यादा न मिलाएं क्योंकि बहुत
ज्यादा मिक्सिंग से केक का टेक्सचर खराब हो सकता है। – अब आप इसमें पानमी
डालें और अच्छी तरह से गाढ़ा बैटर तैयार करें। फिर इसमें टूटी-फ्रूटी मिक्स करें।
– इसके बाद आप केक मोल्ड को तेल से चिकना करें और ट्रे के नीचे बटर पेपर लगा लें।
– अब आप इसमें बैटर डालें और फिर दो बार ट्रे को थपथपाएं। अब केक ट्रे को
प्रीहीटेड ओवन में रखें। इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-40 मिनट तक बेक करें।
– अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप कड़ाई का इस्तेमाल करके केक बना
सकते हैं।