ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांवो में तेंदुए ने अपना आतंक मचा रखा है
ठाकुरद्वारा : ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांवो में तेंदुए ने अपना आतंक मचा रखा है
कुडका नदी के पास ग्रामीणों ने तेंदुए को पेड़ पर चढ़ता देख भागकर ग्रामीणों
ने किसी तरह अपनी जान बचाई और क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तेंदुआ नजर आ रहा है
ग्राम चाउपूरा के एक युवक पर तेंदुए ने हमला बोल
दिया था इसके बाद ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है
क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बरकरार
लोग अपनी खेती का कार्य करने के लिए जंगल को जाते हुए भी घबराते हैं
ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग अधिकारियों से मांग की
जिस पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया
पर कई दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया
जिससे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम अभी तक नाकाम रही. कोई
मंगलवार को गांव चौबारा से कलमोड़ा की ओर जा रहे लोगों को सड़क
से गुजरते हुए तेंदुआ नजर आया। रास्ते में तेंदुए को चहलकदमी करते देखकर ग्रामीणों में एक बार फिर भय बैठ गया है।
क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बरकरार
साथ ही कोई भी रिश्तेदार आते हैं तो उन्हें गांव के दो-चार लोग मिलकर
जंगल को पार कर छोड़ने जा रहे हैं। वहीं शाम होते ही किसान अपने
खेतों से तो ग्रामीण अपने घरों में लौट आते हैं। इसके बाद घरों से बाहर
नहीं निकलते हैं। तेंदुए के कारण उन्हें जानवरों की विशेष देखभाल करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि कोई जनहानि न हो, इसके पहले तेंदुए को पकड़ा जाना चाहिए.।
यूनुस मलिक
