खराब मौसम का कहर बांदीपोरा और किश्तवाड़ में खाई में गिरे वाहन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मसू-पद्दर इलाके में छह यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन गहरी
खाई में गिर गया, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग लापता हैं। इससे
पहले बांदीपोरा जिले में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण भारतीय सेना का एक वाहन सड़क
से फिसलकर खाई में गिर गया था।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मसू-पद्दर इलाके में छह
यात्रियों को ले जा रहा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत
हो गई। अन्य दो लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले बांदीपोरा
जिले में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर
खाई में गिर गया था। शनिवार को हुए इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई जबकि
एक अन्य घायल है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उत्तरी कश्मीर जिले के एसके पायेन
के निकट हुई जब जवान ड्यूटी पर थे। इस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बर्फबारी हुई थी, जिसकी वजह
से शनिवार को काफी कोहरा छाया हुआ था।एक्स पर एक पोस्ट में, केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के
सांसद जितेंद्र सिंह ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘अभी यह जानकर दुख
हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्री मौके पर मृत पाए गए हैं। चालक सहित दो अन्य
व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।’
खराब मौसम का कहर बांदीपोरा और किश्तवाड़ में खाई में गिरे वाहन
सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बांदीपोरा जिले में दायित्व निर्वहन के समय
खराब मौसम और कम दृश्यता की स्थिति के कारण भारतीय सेना का एक वाहन फिसलकर खाई
में गिर गया। घायल सैनिकों को स्थानीय कश्मीरी लोगों की सहायता से चिकित्सा देखभाल के लिए
तुरंत बाहर निकाला गया। हम तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त
करते हैं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों के शोकसंतप्त परिवारों के प्रति भारतीय सेना
हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।’जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर
अब्दुल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और
अन्य नेताओं ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जवानों की मौत पर
शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘बांदीपोरा में एक दुखद सड़क दुर्घटना
में भारतीय सेना के जवानों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के
लिए उनका अत्यंत आभारी है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’