
खाने के बेहतरीन स्वाद के लिए घर पर तैयार कर रही हैं मसाला
जब आप घर पर मसाले पीसकर तैयार कर रहे हैं तो आपको साबुत मसालों की क्वालिटी के साथ
किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि मसाले फ्रेश हों और उनमें से किसी
तरह की गंध ना आ रही हो और ना ही उनका रंग फीका पड़ा हो। अगर साबुत मसाले की क्वालिटी
अच्छी होती है, तभी आपके पीसे हुए मसालों का स्वाद उतना लाजवाब लगता है।अमूमन हम सभी
घर पर कई तरह के मसालों को तैयार करते हैं, फिर चाहे वह गरम मसाला हो, सांभर मसाला हो या
चाट मसाला। एक परफेक्ट टेस्ट के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप मसालों के अनुपात का खास
ख्याल रखें। दरअसल, हर मसाले के मिश्रण का अपना खास अनुपात होता है, इसलिए आप उसी
अनुपात को ध्यान में रखकर मसला तैयार करें।जब आप घर पर मसाला बना रहे हैं तो यह बेहद
जरूरी है कि आप पहले साबुत मसाले को ड्राई रोस्ट जरूर करें। मसालों को ड्राई रोस्ट करने से
उनका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती है। इसके लिए, आप भारी तले वाले पैन का इस्तेमाल
करें और धीमी आंच पर इसे भूनें। ध्यान दें कि हर मसाले को अलग-अलग भूनें, क्योंकि सभी
को भूनने का समय अलग-अलग होता है। साथ ही साथ, इसे जलने से बचने के लिए
भूनते समय हिलाते रहें।