खुशखबरी! PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, बोले- जितना पिछड़ा, उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता

जिसके तहत 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,500
करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।
इस राशि के जारी होने के साथ, इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90
लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है।
पीएम-किसान योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है
जिसे प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय
आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था।

खुशखबरी! PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, बोले- जितना पिछड़ा, उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता

इस योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े
बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।
राशि हस्तांतरित करते हुए काशी में प्रधानमंत्री ने कहा
कि आज यहां एक विराट किसान उत्सव का आयोजन हो रहा है।
देश के 10 करोड़ किसान भाई-बहनों के खातों में 21 हजार करोड़
रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में भेजे गए हैं।
और जब काशी से धन जाता है तो वो अपनेआप में प्रसाद बन जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी निरंतर किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।
पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा भी पूरी होना मुश्किल होता था
लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।
आज पीएम किसान निधि सरकार के पक्के इरादे का उदाहरण बन चुकी है।
अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी-भदोही
मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ
मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने के लिए
हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »