गरवी गुजरात भवन को मिला सम्मान Green Building पुरस्कार
लगभग 20,000 वर्ग फीट में फैला, गरवी गुजरात उद्घाटन के पांच साल बाद भी दिल्ली
आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इस भवन को मिनी गुजरात
का मॉडल कहा जाता है, जो पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला का मिश्रण है। यह भवन
गुजरात की समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिंब है।राजधानी के केंद्र में स्थित
गुजरात सरकार की
स्टेट बिल्डिंग ‘गरवी गुजरात भवन’ को GRIHA (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटाट असेसमेंट)
द्वारा ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह 5 दिसंबर,
2024 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ‘16वां
GRIHA सम्मेलन’ 4 से 5 दिसंबर, 2024 तक ‘Accelerating Climate Action in the
Built Environment’ विषय पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य जलवायु
परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए समाज को सस्टेनेबिलिटी के लिए सशक्त
बनाकर सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाना है। TERI (द एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ इंस्टीट्यूट)
और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय)
द्वारा विकसित GRIHA रेटिंग प्रणाली को 2007 में भारत सरकार द्वारा ग्रीन बिल्डिंग्स के
लिए राष्ट्रीय मानक के रूप में अपनाया गया था। नई दिल्ली में गुजरात का प्रतिनिधित्व
करने वाले गरवी गुजरात भवन को ग्रीन रेटिंग के तहत थ्री स्टरा रेटिंग दी गई है। इस
अवसर पर, गुजरात सरकार की ओर से, गरवी गुजरात भवन के मुख्य प्रशासनिक
अधिकारी कैप्टन प्रशांत सिंह ने गृह रेटिंग पट्टिका और एक शील्ड के साथ पुरस्कार प्राप्त
किया। इस पुरस्कार को मुख्य अतिथि, भारत की पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी
ने प्रदान किया।
गरवी गुजरात भवन को मिला सम्मान Green Building पुरस्कार
उल्लेखनीय है कि गरवी गुजरात भवन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर
2019 में किया था। इस इमारत ने ग्रीन बिल्डिंग की सभी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा
किया है, जिसमें वर्टिकल गार्डन, सोलर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), स्काईलाइन में
इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास/स्मार्ट ग्लास, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
जैसी इको-फ्रेंडली सुविधाएं शामिल हैं। लगभग 20,000 वर्ग फीट में फैला, गरवी गुजरात
उद्घाटन के पांच साल बाद भी दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र
बना हुआ है। इस भवन को मिनी गुजरात का मॉडल कहा जाता है, जो पारंपरिक और आधुनिक
वास्तुकला का मिश्रण है। यह भवन गुजरात की समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिंब है।हाल ही में
दिल्ली-एनसीआर में आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने गरवी गुजरात भवन का दौरा
किया, जहां उन्हें इस भव्य बिल्डिंग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरे के दौरान, रेजिडेंट
कमिश्नर श्रीमती आरती कंवर ने बताया कि कैसे यह इमारत दो साल से भी कम समय में
बनकर तैयार हुई और इसके निर्माण में सभी ग्रीन बिल्डिंग मानकों को सफलतापूर्वक पूरा
किया गया है।