गर्मी की वजह से खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन

गर्मी की वजह से खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन
गर्मी की वजह से खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन
अगर आप भी इस गर्मी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के
बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन करने से आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।भारत का एक
बड़ा हिस्सा मई-जून के महीने में भीषण गर्मी में जूझ रहा है। अत्यधिक गर्मी और लगातार बढ़ता तापमान
लोगों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल रहा है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास
ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। वहीं अपने शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के लिए आप
कुछ सुपरफूड भी आजमा सकते हैं, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं और भीषण
गर्मी से बचाने में सहायक होते हैं।ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते
हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे सुपरफूड के बारे
में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन करने से आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

गर्मी की वजह से खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन

आपको बता दें कि हीट स्ट्रोक को रोकने के लिए चावल का पानी या तोरानी एक अच्छा ऑप्शन है। यह

एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जो भीषण गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। यह ड्रिंक हीट स्ट्रोक

के साथ थकावट को कम करने का काम करती है। इस ड्रिंक में इलेक्ट्रोलाइट्स, अमीनो एसिड, विटामिन

बी और आसानी से पचने वाले कार्ब्स से भरपूर है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की हेल्थ को सही रखते

हैं। वहीं चावल का पानी या तोरानी गर्म मौसम के दौरान प्रतिरक्षा में सुधार करने में सहायक होता है।

गर्मी के मौसम में लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में चावल के पानी या तोरानी पाचन तंत्र

के लिए हल्के टॉनिक के रूप में काम करती है। जिससे व्यक्ति का पाचन ठीक रहता है और अपच व दस्त

जैसी स्थितियों से बचा जा सकता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं। क्योंकि फर्मेंटेड चावल का

पानी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है। यह आंत की हेल्थ और पाचन को

बढ़ाने में भी सहायक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »