
गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्किन की परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं।
अमूमन इस मौसममें पसीना, ऑयल से लेकर एक्ने, और स्किन में जलन
जैसी कई तरह की परेशानियांहोती हैं। यह देखने में आता है कि समर में स्किन
की केयर करने के लिएलोग तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा
लेते हैं। जबकि आप नेचुरल तरीके से भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं।
मसलन, इस मौसम में अपनी स्किन को कूलिंग इफेक्ट देने व उसे ग्लोइंग बनाने
के लिए फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप रोजमेरी और मिंट
की मदद से फेस पैक बनाते हैं तो इससे आपकी स्किन को बहुत अधिक फायदा
मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम के लिए रोजमेरी
और मिंट की मदद से बनने वाले कुछ फेस पैक के बारे में बता रहे हैं-
फेस पैक बनाने का तरीका-
– सबसे पहले एक बाउल में क्रश की हुई सूखी रोजमेरी, पुदीने की पत्तियां
और ओटमील मिक्स करें।- अब इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं, ताकि
एक स्मूथ पेस्ट बन जाएं।- अब तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन
पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मालिश करें।
– इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
गर्मी में स्किन पर लगाएं रोजमेरी और मिंट का फेस पैक
– सबसे पहले रोजमेरी और पुदीने की पत्तियों को एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
– अब इस पेस्ट में शहद और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
– तैयार मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
– इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
– अंत में, इसे गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें।
– मिताली जैन