
गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करना पड़ा भारी
विज्ञप्ति में लिखा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल के सभी राष्ट्रीय प्रवक्ताओं एवं उत्तर प्रदेश
के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभानव से निरस्त किया जाता है। इससे पहले राज्यसभा
में बीआर अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए,
आरएलडी के यूपी प्रवक्ता कमल गौतम, जो दलित समुदाय से हैं, ने शुक्रवार को
मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शाह की टिप्पणियां अनुचित
थीं और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर लाखों लोगों के लिए
न्याय और समानता के प्रतीक हैं। अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणियां अनुचित हैं।
उनकी (अंबेडकर) आलोचना करना उन लोगों का अपमान है जो उनकी पूजा करते हैं
और उनका सम्मान करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। गौतम ने आगे कहा,
“आरएलडी किसी विरोध प्रदर्शन की योजना नहीं बना रही है। लेकिन बीजेपी के साथ
हमारे गठबंधन का मतलब डॉ. अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणियों का समर्थन करना
नहीं है।” इस बीच, आरएलडी के राज्य महासचिव अजीत राठी ने बताया था कि कमल
गौतम द्वारा दिया गया बयान उनकी निजी राय है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।