
नई दिल्ली। पार्लर जैसा ग्लो किसको पसंद नहीं होता? हर कोई चाहता है कि,
उनकी स्किन किसी सेलिब्रिटी या मॉडल जैसी स्पॉटलेस और ग्लोइंग हो। इसका
उपाय आप अपने घर में ही कर सकते हैं। अपनी स्किन को हम कुछ मौसमी फ्रूट्स
की मदद से सुंदर बना सकते हैं। फलों में एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी मिनरल के
गुण होते है। इनको अपनी डाइट में लेने या स्किन पर लगाने से कई तरह के
फायदे हो सकते हैं। होममेड फ्रूट मास्क लगाने के कई फायदे होते हैं, आज हम
उन्ही कुछ फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं। अपनी स्किन को ग्लोइंग और
सुंदर बनाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार फेशियल जरूर करना चाहिए। फेशियल
कई तरह के होते हैं लेकिन फ्रूट्स फेशियल घर में किए जाने वाले सबसे आसान
तरीकों में से एक होता है। फलों (Fruit Facial For Skin) में कई सारे नैचुरल
गुण होते हैं जिन्हें अगर आप अपनी डाइट या स्किन के लिए इस्तेमाल करें
तो बहुत फायदे हो सकते हैं।