
सामग्री
तेल- 2-3 टेबलस्पून तेज पत्ता- 1 जीरा- 2 छोटे चम्मच
धनिया के बीज- ½ टेबलस्पून – 1 बड़ा टेबलस्पून बड़ी इलायची- 4
लौंग- 2-4 दालचीनी स्टिक- ¼ इंच प्याज- 3 मध्यम (स्लाइस किए हुए)
लहसुन की कलियां – 3-4 (मोटा कटा हुआ) अदरक- ½ इंच (छिला और मोटा कटा हुआ)
ताजा धनिया पत्ता- ⅓ कप (मोटा कटा हुआ) लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच तेल- ½ टेबलस्पून पानी- 1 ½ कप
चीनी- ½ छोटा चम्मच ऑमलेट बनाने के लिए- 2 छोटे चम्मच तेल
अंडे- 4धनिये के तने (बारीक कटे हुए)- 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार टमाटर- 2 मध्यम
हरी मिर्च (कम तीखीबारीक कटी हुई)- 1
धनिये के तने (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
ताजा धनिया पत्ता (मोटा तोड़ा हुआ)- 1 टेबलस्पून
तेल- ½ छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1-2 छोटे चम्मच
अन्य सामग्री- 2 लादी पाव
गार्निश के लिए- धनिया पत्ता
नींबू की फांक
घर पर बनाएं गोवा स्टाइल रोस ऑमलेट नोट कर लें इसकी रेसिपी
सबसे पहले पेस्ट बनाएं और एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता और जीरा डालकर चटकने दें।
अब काली मिर्च, साबुत धनिया, लौंग, बड़ी इलायची और दालचीनी डालकर भूनें। जब तक की इसकी खुशबू न आने लगे।
फिर प्याज और स्वादानुसार नमक डालकर हल्का सुनहला होने तक भूनें।
इसके बाद इसमें अदरक, धनिया पत्ता, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से भूनें।
जब यह भुन जाए, तो एक कटोरे में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें और आगे उपयोग के लिए रख दें।