
घाटे में दिल्ली सरकार बांसुरी स्वराज का केजरीवाल पर वार
भाजपा नेत्री ने कहा कि आतिशी जी, केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की
सरकार को पता था कि दिल्ली के पास पैसे की किल्लत है। इसलिए अचानक
उन्होंने एक पन्ने का आर्डर निकाला और 1 हजार से अधिक बस मार्शल को
बड़ी क्रूरता और निर्ममता से नौकरी से निकाल दिया, उनकी 6 महीने की सैलरी
उन्हें नहीं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नजफगढ़ ड्रेन डिसिल्टिंग को इस
बजट में शामिल नहीं किया गया है। चिंता की बात यह है कि सरकार नालों की
सफाई की गंभीरता को नहीं समझ रही है और बजट में इसके लिए प्रावधान नहीं
किया है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि इससे सवाल उठता है कि जब सरकार लोगों
की समस्याओं से बेखबर है तो वह अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाएगी! उन्होंने
कहा कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है और ऐसा इसलिए हो रहा है
क्योंकि सरकार लूटपाट और जबरन वसूली में व्यस्त है। यह वास्तव में आप
की जवाबदेही और पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। उन्होंने जौर देते हुए
कहा कि दिल्ली का बजट घाटे में है और ये घाटा 7000 करोड़ रुपये का है।