
अमरूद की पत्तियां बालों के रोमों को मजबूत करती हैं, जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है।
अमरूद की पत्तियों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों के विकास को
बढ़ावा देते हैं। सीरम का नियमित उपयोग आपके बालों को चमकदार और मुलायम बना सकता
है।हम सभी की यही आदत होती है कि हम अपने बालों की केयर करने के लिए मार्केट में मिलने
वाले प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं। भले ही वे कितने भी महंगे हों, लेकिन उन्हें खरीदने से गुरेज
नहीं करते। जबकि इनमें कई बार केमिकल्स का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो लंबे समय में
बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप प्रकृति की मदद
से अपने बालों की केयर करें। मसलन, सिल्की व स्मूथ बाल पाने के लिए अमरूद के पत्तों की
मदद ली जा सकती है। अमरूद के पत्तों से आप हेयर सीरम खुद घर पर ही तैयार कर सकते हैं
और उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अमरूद के पत्तों से
बनने वाले हेयर सीरम के बारे में बता रहे हैं-
चाहिए खूबसूरत सिल्की बाल
अमरूद की पत्तियों की मदद से हेयर सीरम बनाने से पहले हम इसके फायदों के
बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं। इस होममेड सीरम के कई फायदे हैं-
– अमरूद की पत्तियां बालों के रोमों को मजबूत करती हैं, जिससे बालों का गिरना
कम हो जाता है।
– अमरूद की पत्तियों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों
के विकास को बढ़ावा देते हैं।
– सीरम का नियमित उपयोग आपके बालों को चमकदार और मुलायम बना सकता है।
अमरूद की पत्तियों से हेयर सीरम बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की
आवश्यकता होगी-
– ताजी अमरूद की पत्तियां (10-15 पत्तियाँ)
– पानी (2 कप)
– एलोवेरा जेल (2 बड़े चम्मच)
– विटामिन ई तेल (1 कैप्सूल, वैकल्पिक)
– एसेंशियल ऑयल (अपनी पसंद की कुछ बूंदें, वैकल्पिक)