चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया.. फिर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नागपुर से आयी दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदात

नागपुर की एक पान दुकान पर सिगरेट का धुआं उड़ाने के विरोध में हुए झगड़े ने भयावह रूप ले लिया

जहां प्रॉपर्टी डीलर को चाकू मार दिया गया।

इस आपराधिक घटना में पीड़ित को पहले लाठियों से पीटा गया

फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

दुकान मालिक सैयद साबिर को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा चेहरे पर सिगरेट का धुआं

उड़ाने का विरोध करना एक प्रॉपर्टी डीलर को महंगा पड़ गया

जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसकी छाती में चाकू मार दिया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर इलाके में रविवार रात को यह घटना हुई थी

और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उसने बताया कि दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया.. फिर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नागपुर से आयी दिल दहला देने वाली आपराधिक वारदात

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रात करीब 10:30 बजे

सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गया था।

दुकान पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे और उनमें से एक ने जानबूझकर

मोहादिकर के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि कहासुनी के बाद मामला तेजी से बिगड़ गया।

आरोपियों ने कथित तौर पर मोहदिकर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, जब मोहादिकर ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश

की तो उन्होंने उसे गाड़ी से धक्का दे दिया

और फिर उनमें से एक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

मोहादिकर को सरकारी मायो अस्पताल ले जाया गया

जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर पुलिस थाने में हत्या

के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है

और दुकान मालिक साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »