
छपेगी नए डिजाइन वाली करेंसी
केंद्रीय बैंक के मुताबिक, अंतरिम सरकार के निर्देश पर 20, 100, 500 और 1,000 टका के बैंक
नोट छापे जा रहे हैं। अखबार ने बैंक के हवाले से बताया कि नए नोटों में ‘बंगबंधु’ शेख
मुजीबुर रहमान की छवि शामिल नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि धार्मिक संरचनाएं,
बंगाली परंपराएं और जुलाई विद्रोह के दौरान तैयार की गई “भित्तिचित्र” को शामिल किया
जाएगा। बांग्लादेश बैंक के कार्यकारी निदेशक हुस्नेरा शिखा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि
नया नोट अगले छह महीनों के भीतर बाजार में जारी किया जा सकता है।अखबार के मुताबिक,
बैंक और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा नोटों से नेता की छवि हटा दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि शुरुआत में चार नोटों का डिज़ाइन बदला जा रहा है, और अन्य को चरणों में फिर
से डिज़ाइन किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के वित्त संस्थान प्रभाग ने सितंबर में नए नोटों के
लिए एक विस्तृत डिजाइन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।