जन्माष्टमी पर कन्हा के भोग के लिए बनाएं माखन मिश्री

जन्माष्टमी पर कन्हा के भोग के लिए बनाएं माखन मिश्री
जन्माष्टमी पर कन्हा के भोग के लिए बनाएं माखन मिश्री
आज यानी 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन आप कन्हा के लिए माखन
मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और यह झटपट से बन जाता है। आइए जानते
हैं माखन मिश्री भोग कैसे बनाएं। पूरे देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से बनाया जा रहा है।
आज यानी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन कन्हा को खुश करने
के लिए उनका पसंदीदा भोग माखन मिश्री जरुर बनाते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर इसे भोग के तौर पर विशेष
रुप से तैयार किया जाता है। भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ कन्हा के लिए माखन मिश्री का प्रसाद तैयार करते हैं।
अगर आप भी इस जन्माष्टमी के दिन केशव का पसंदीदा भोग बनाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद आसान

रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं माखन मिश्री को कैसे बनाएं।

पूरे देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से बनाया जा रहा है।
आज यानी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।

माखन मिश्री भोग की सामग्री

-ताजा घी

-मिश्री

-केसर (दूध में भिगोई हुई)

-इलायची पाउडर

-बादाम (बारीक कटे हुए)

-काजू (बारीक कटे हुए)

– किशमिश

– बर्फ क्यूब्स

जन्माष्टमी पर कन्हा के भोग के लिए बनाएं माखन मिश्री

कन्हा के लिए माखन मिश्री का भोग बनाना काफी आसान है। सबसे पहले आप एक बर्तन में ताजा घी

डालें। इसके बाद इसमें 6-8 बर्फ के टुकड़े डालें और इसे अच्छे से फेंटते जाएं जब तक यह एकदम

मक्खन की तरह सफेद न हो जाए।

– इसके बाद आप फेंटे हुए मक्खन में मिश्री, केसर, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।

– फिर आप इस मिश्रण में बादाम, काजू और किशमिश डालकर मिक्स कर लें।

– गोपाल जी के लिए माखन मिश्री का भोग तैयार हो चुका है। आप चाहे तो इसे कुछ

देर के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »