नव-नियुक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने संभाला अपना कार्यभार
29/8/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
हिसार हरियाणा
पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मुहैया करवाना पहली प्राथमिकता
जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिक स्तर पर करने
के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश जिले के
नव-नियुक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने 29 अगस्त को प्रात: 9
बजे अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2015 बैच के आईएएस
अधिकारी उत्तम सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त पलवल से स्थानांतरित करके
यहां पर उपायुक्त लगाया गया है। इससे पूर्व उपायुक्त उत्तम सिंह हिसार,
जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश
सिरसा, पंचकुला, झज्जर तथा पलवल जिले में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही
योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू ढंग से क्रियान्वयन करके अधिक
से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मुहैया करवाना
उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिक स्तर
पर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का
निर्माण कार्य योजनाबद्ध ढंग से निर्धारित समयावधि
में पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम अश्वीर नैन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क
अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी, जिला खाद्य एवं नागरिक
आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा, रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविंद्र लोहान आदि उपस्थित थे।
कार्यभार संभालते नव-नियुक्त उपायुक्त उत्तम सिंह।
जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश
योगी ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान करीब
200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनके इस्टीमेट की
प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो
तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर पीड़ित की समस्या का
निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज
