
जब जीवन व्यस्त हो जाए तो रिश्ते की नैया कैसे पार लगाएं
जितना भी समय साथ बिताएं, अच्छे से बिताएं- आपके और आपके पार्टनर का ऑफिस से
जाने और आने का समय फिक्स है। दोनों को एक-दूसरे की छुट्टियों का भी मालूम होगा।
इसलिए इन सब के बीच आपको जितना भी समय एक-साथ मिल रहा है, उसे अच्छे से गुजारे।
इस दौरान फोन और लैपटॉप की जगह एक-दूसरे पर ध्यान दें। आप चाहें तो सुबह की चाय
साथ में बैठकर पी सकते हैं या फिर रात को सोने से पहले अपने पूरे दिन की बातचीत करने
का शेड्यूल बनाकर समय बिता सकते हैं।
छोटे-छोटे तरीकों से एक दूसरे का सहयोग करें- कई बार आप अपने ऑफिस के काम में इतने
व्यस्त हो जाते हैं कि अपने पार्टनर को हाय, हेलो कहने का ही समय मुश्किल से मिल पाता है।
ऐसे समय में छोटे-छोटे तरीकों से एक-दूसरे को प्यार महसूस कराने की कोशिश करें। आप चाहें
तो पार्टनर के लिए नोट छोड़ सकते हैं या फिर हो सकता है कि ऑफिस के काम की वजह से उनके
सिर में दर्द हो रहा हो तो उन्हें चाय बनाकर दे सकते हैं। रिश्ते में प्यार दिखाने के लिए हर बार कुछ
बड़ा करने की जरुरत नहीं होती, कई बार अपनी मौजूदगी का एहसास कराना भी जरुरी है।