
जमकर की मोदी सरकार और रेलवे की आलोचना
आप नेता राघव चड्ढा ने कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत के
बाद भीड़ नियंत्रण उपायों की कमी को लेकर रेलवे अधिकारियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘नई
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद भगदड़ ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं और बच्चों
सहित कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। यह आपदा घोर कुप्रबंधन और भीड़ नियंत्रण उपायों की कमी
का एक ज्वलंत उदाहरण है। 11 फरवरी को, मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया था, रेलवे स्टेशनों पर बेहतर
प्रबंधन प्रोटोकॉल की तत्काल आवश्यकता के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज
कर दिया। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना
चाहिए, और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल सुधार आवश्यक हैं।’अरविंद केजरीवाल
ने भगदड़ में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ
में जा रहे श्रद्धालुओं की दुखद मौत बेहद दुखद और दर्दनाक है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हादसे
में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को चौंकाने वाला और बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा, ‘जो
दृश्य सामने आए हैं, वे भयावह हैं और बड़ी आपदा की ओर इशारा करते हैं। मैं निर्दोष पीड़ितों के परिवारों
के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।