
जयपुर में भारी बारिश से घर के बेसमेंट में पानी भरा
पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि बेसमेंट में जमा पानी में एक पुरुष, एक महिला
और उसकी भतीजी डूब गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर जमा बारिश
के पानी के दबाव के कारण घर की एक दीवार गिर गई और पानी बेसमेंट में घुस गया, जिसमें
तीन लोग फंस गए।उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी घुसने के बाद परिवार के सदस्यों ने वहां
से सामान निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान दो परिवारों के तीन लोग फंस गए और बेसमेंट
पूरी तरह पानी से भर गया। सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया और पानी
निकालने के लिए मड पंप लगाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी
भी जारी है।जमा बारिश के पानी के दबाव के कारण घर की एक दीवार गिर गई और पानी
बेसमेंट में घुस गया, जिसमें तीन लोग फंस गए। एक घर के बेसमेंट में पानी घुस गया।