जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय
शपथ ग्रहण के बाद महायुति गठबंधन के तीन सहयोगियों-भाजपा, शिवसेना और राकांपा के
बीच कैबिनेट पदों और विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है। मिल रही जानकारी के मुताबिक
गृह और राजस्व जैसे प्रमुख विभागों सहित 21-22 मंत्रालय भाजपा के पास रहने की संभावना
है।महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनके
दो डिप्टी के 5 दिसंबर को पद की शपथ लेने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के
देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद पर वापसी के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने कहा कि शिवसेना
नेता एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार के साथ समारोह के
दौरान शपथ लेने वाले तीन नेताओं में शामिल होंगे। एकनाथ शिंदे और अजित पवार
उपमुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण के बाद महायुति गठबंधन के तीन सहयोगियों-भाजपा,
शिवसेना और राकांपा के बीच कैबिनेट पदों और विभागों का आवंटन होने की उम्मीद
है। मिल रही जानकारी के मुताबिक गृह और राजस्व जैसे प्रमुख विभागों सहित 21-22
मंत्रालय भाजपा के पास रहने की संभावना है। पार्टी को अध्यक्ष और विधान परिषद
सभापति पद भी बरकरार रहने की उम्मीद है। शिवसेना ने 16 मंत्रालयों पर दावा किया
है लेकिन शहरी विकास सहित 12 के लिए समझौता होने की उम्मीद है। पार्टी विधान
परिषद के सभापति पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है, जबकि उपसभापति पद पर
पहले से ही उसका कब्जा है।
जानें किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय
एनसीपी को वित्त और उपसभापति समेत 9-10 मंत्रालय मिलने की संभावना है। 5 दिसंबर को
होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तैयारियों का जायजा लेने
के लिए बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति नेता मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे।
शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की
संभावना है। बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बताया कि 5 दिसंबर को यहां एक अच्छा
कार्यक्रम होने जा रहा है। कल बीजेपी विधानमंडल सदस्यों की बैठक होने जा रही है,
जिसमें सीएम कौन होगा, इसका फैसला होगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी कहा
कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हमें आज शाम को
पता चल जाएगा कि क्या एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा होंगे या नहीं? हम (शिवसेना)
आज शाम को बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध की अफवाहों को खारिज
करते हुए, शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने सोमवार को स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की
नई सरकार के गठन में देरी का कारण कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं हैं।