
iPad Mini (2024) की भारत में कीमत
आईपैड मिनी (2024) की भारत में कीमत की बात करें तो, इसकी शुरुआती कीमत
49,900 रुपये है, जो 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए है, जबकि सेल्युलर
वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध होगा। 256GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900
रुपये है (सेल्युर- 74,900 रुपये), जबकि 512GB वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 79,900
रुपये (सेल्युलर- 94,900 रुपये) है। वहीं, आपको बता दें कि फेस्टिवल सेल के तहत,
ग्राहक अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड्स का उपयोग कर
सकते हैं 3000 रुपये की छूट का लाभ उठाएं।
जानें भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता
iPad Mini के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें 8.3-इंच (1,488×2,266 पिक्सल)
का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जिसमें 326ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500nits तक की
पीक ब्राइटनेस है। IPS डिस्प्ले P3 कलर गैमट का सपोर्ट और Apple Pencil Pro के साथ
काम करता है, इसे साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं, आपको बता दे कि,
आईपैड मिनी में एपल की A17 Pro चिप है, इसमें हेक्सा -कोर CPU है, जिसमें दो परफॉरमेंस
और चार एफिशियंसी कोर हैं और इसे 5-कोर GPU के साथ एड किया गया है। यह iPadOS 18
पर चलता है और आने वाले महीनों में कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले Apple इंटेलिजेंस फीचर्स
का सपोर्ट रहेगा। न्यूली लॉन्च iPad Mini (2024) 12-मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा के साथ
आता है, इसमें f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और स्मार्ट HDR 4 सपोर्ट है। यह 60fps तक 4K
वीडियो रिकॉर्डिंग और 240fps तक 1080p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फ्रंट में 12-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.4 अपर्चर, स्मार्ट HDR 4
और सेंटर स्टेज सपोर्ट है। यह 60fps तक 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।