जीएसटी परिषद की बैठक 22 जून को होगी

जीएसटी परिषद की बैठक 22 जून को होगी
जीएसटी परिषद की बैठक 22 जून को होगी
 
केंद्र में नई सरकार बन चुकी है। नई सरकार के गठन के बाद 22 जून को जीएसटी काउंसिल
की बैठक होने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये 53वीं बैठक होने
वाली है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद
की 53वीं बैठक 22 जून को  नई दिल्ली दिल्ली में होगी। जीएसटी की इस बैठक में काफी
अहम फैसले हो सकते है।गौरतलब है कि इस बार भी देश में हुए लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र
में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। ये लगातार तीसरा मौका है जब केंद्र में मोदी सरकार बनी है।
हालांकि इस बार अपने दम पर बीजेपी सरकार नहीं बना सकी है। इस वर्ष सरकार बनाने के
लिए बीजेपी को अन्य दलों के साथ गठबंधन करना पड़ा है। वहीं अब चुनाव के बाद जनता की
नजरें जीएसटी रेट तर्कसंगत होने पर है।

जीएसटी परिषद की बैठक 22 जून को होगी

 मणि ने कहा कि जीएसटी संग्रह में आई स्थिरता तथा जीएसटी में होने वाले परिवर्तन केंद्रीय

बजट प्रस्तावों से बाहर हैं, जिससे जीएसटी परिषद को विभिन्न मुद्दों पर विचार करने में

प्रोत्साहन मिलेगा। लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रजत बोस के

अनुसार, नई एनडीए सरकार की पहली जीएसटी परिषद बैठक के पास एजेंडा की पूरी व्यवस्था

है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान और अक्टूबर 2023 में पेश किए गए

मूल्यांकन नियमों की वादा की गई समीक्षा जैसे प्रमुख उद्योग मुद्दों को संबोधित करने की

आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “कुछ मदों में केंद्रीय बजट 2024-25 पर राज्य के वित्त मंत्रियों

से चर्चा और फीडबैक तथा नई सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली अन्य प्रमुख नीतिगत पहल

शामिल हैं।”उन्होंने कहा कि अन्य एजेंडा मदों में कपड़ा और उर्वरक जैसे विभिन्न क्षेत्रों के

लिए उलटे शुल्क ढांचे (आईडीएस) पर चर्चा और भारत में आम जनता द्वारा उपयोग की जाने

वाली कुछ वस्तुओं पर जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाना शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा

, ‘‘जीएसटी संग्रह में स्थिरता आने तथा केंद्रीय बजट के बाहर भी बदलाव करने की सुविधा

मिलने से परिषद के पास उद्योग की चिंताओं को प्रभावी ढंग से दूर करने का एक आदर्श अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »