
जीवन के अहम दौर से गुजर रहा हूं
‘बिग बॉस 18’ के शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में खान ने कहा कि वह
लोकप्रिय रियलिटी शो के सेट पर नहीं आना चाहते थे। सोशल मीडिया पर
प्रसारित कई वीडियो में खान को यह कहते हुए देखा जा सकता है, ‘‘यार,
कसम खुदा की, मैं अपनी जिंदगी में किन हालातों से गुजर रहा हूं और मुझे
आकर ये सब संभालना है (बिग बॉस के घरवालों के बीच झगड़े), मुझे लगता
है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था। लेकिन आपको वही करना होगा
जो आपको करना है।’’उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा, ‘‘मेरे पर भी बहुत
सारे लांछन लगाए गए हैं। मैं जानता हूं कि मेरे माता-पिता पर क्या गुजरती
है।’’ इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी कि यह एपिसोड सिद्दीकी की हत्या से
पहले फिल्माया गया था या बाद में। खान ने हालांकि सोशल मीडिया पर
सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कोई पोस्ट साझा नहीं किया,
लेकिन वह पिछले रविवार को सिद्दीकी के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले
दिवंगत नेता के बांद्रा स्थित आवास पर गए थे।एक अधिकारी ने शुक्रवार को
बताया था कि मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है
जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई
है। उन्होंने बताया था कि शहर के यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप
पर बृहस्पतिवार को दोपहर में संदेश आया था जिसके बाद वर्ली पुलिस ने
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का
मामला दर्ज किया। अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान
से मारने की धमकियां मिली थीं। बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में
अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।