जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल पर बोले TMC नेता कुणाल घोष

जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल पर बोले TMC नेता कुणाल घोष
जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल पर बोले TMC नेता कुणाल घोष
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग
को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
(सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला। ये महिलाएं कम जाने माने संगठन जागो
नारी के बैनर तले शहर के उत्तरी छोर पर उत्तर 24 परगना के साल्ट लेक स्थित सीबीआई
कार्यालय तक पैदल चलीं। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, हमें लगता है कि जांच एजेंसी
अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, यह मूल रूप से वही दोहरा रही है जो कोलकाता
पुलिस ने पहले कहा था। जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर टीएमसी
नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस तरह की भूख हड़ताल जारी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि
अब प्रक्रिया अदालत में है। सीबीआई जांच कर रही है। कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार
किए गए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। भूख हड़ताल की कोई
जरूरत नहीं है।  

जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल पर बोले TMC नेता कुणाल घोष

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग

को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो

(सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला। ये महिलाएं कम जाने माने संगठन जागो

नारी के बैनर तले शहर के उत्तरी छोर पर उत्तर 24 परगना के साल्ट लेक स्थित सीबीआई

कार्यालय तक पैदल चलीं। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, हमें लगता है कि जांच एजेंसी

अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, यह मूल रूप से वही दोहरा रही है जो कोलकाता पुलिस

ने पहले कहा था। आर जी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के

बाद हत्या के मामले में मृतका के लिए न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल से स्वास्थ्य

बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो को छह दिन

बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि

चिकित्सकों ने उन्हें (अनिकेत को) सात दिन तक ‘पूरी तरह आराम’ करने की सलाह दी

है, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »