
कौन हैं इंजीनियर रशीद?
राशिद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को हराकर बारामूला
में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता। राशिद को जम्मू-कश्मीर आतंकी फंडिंग
मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के
तहत गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले में रशीद की संलिप्तता
कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आई थी, जिसे एनआईए ने आतंकवादी समूहों
और कश्मीरी अलगाववादियों को वित्तपोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने अपनी
चार्जशीट में जिन नामों को शामिल किया है उनमें यासीन मलिक, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज
सईद और हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन शामिल हैं।
जेल में बंद कश्मीरी नेता इंजीनियर राशिद को बड़ी राहत
इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल रशीद को 2016 में आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार
किया गया था। उन्हें यूएपीए कानून के तहत हिरासत में लिया गया था. तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इस मामले में रशीद की संलिप्तता कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आई थी,
जिसे एनआईए ने आतंकवादी समूहों और कश्मीरी अलगाववादियों को वित्तपोषण करने के आरोप
में गिरफ्तार किया था।