झारखंड की चर्चित IAS पूजा सिंघल को राहत पर बीजेपी हुई हमलावर

झारखंड की चर्चित IAS पूजा सिंघल को राहत पर बीजेपी हुई हमलावर
झारखंड की चर्चित IAS पूजा सिंघल को राहत पर बीजेपी हुई हमलावर
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो रहा है…
मेरा सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान हाथ में लेकर घूमते हैं…हम इसकी निंदा करते हैं और मांग
करते हैं।बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके सीए के पास से 16 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
पीएमएलए अधिकारियों ने उनके पास से 36 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए थे। पिछले 28 महीने
से जेल में हैं। दिसंबर में उन्हें जमानत मिल गई और 21 जनवरी को उनका निलंबन वापस ले लिया
गया और उन्हें बहाल कर दिया गया। एक आईएएस अधिकारी जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है
और पीएमएलए कोर्ट ने मामला दर्ज किया है, करोड़ों रुपये बरामद किए गए , जैसे ही उसे बहाल
किया गया है जेल से बाहर आ गए। 

झारखंड की चर्चित IAS पूजा सिंघल को राहत पर बीजेपी हुई हमलावर

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भी झारखंड सरकार का हिस्सा है और उन्हें जवाब देना होगा कि क्या हो

रहा है…मेरा सवाल राहुल गांधी से है जो संविधान हाथ में लेकर घूमते हैं…हम इसकी निंदा करते हैं

और मांग करते हैं। बता दें कि धनशोधन मामले में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद भारतीय

प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन

रद्द कर दिया गया है। झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिंघल को

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद 12 मई 2022 को निलंबित

कर दिया गया था। यह मामला महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)

को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजविभाग द्वारा

मंगलवार शाम को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘निलंबन समीक्षा समिति द्वारा उचित

विचार-विमर्श के बाद की गई सिफारिशों के आलोक में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)

अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत पर रिहा होने के बाद सात दिसंबर 2024 से सेवा में बहाल कर

दिया गया है।’’ अधिसूचना के अनुसार सिंघल कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजविभाग में

सेवाएं देंगी। ईडी ने राज्य के खान विभाग में पूर्व सचिव सिंघल पर धन शोधन का आरोप लगाया

था। एक विशेष अदालत ने पिछले साल सात दिसंबर को उन्हें जमानत दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »