
‘‘रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
झारखंड के शिक्षा मंत्री Ramdas Soren के सिर में लगी चोट, विमान से दिल्ली लाया जाएगा, इरफान अंसारी ने दी जानकारी
वह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके दिमाग में गंभीर
चोट पहुंची और खून का थक्का जम गया।
उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि सोरेन
को जमशेदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था
जहां चिकित्सकों को पता चला
कि उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया है।
अंसारी ने कहा, ‘‘हम उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
मैं लगातार उनके संपर्क में हूं और उनकी हालत पर नजर रख रहा हूं।
रामदास सोरेन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं।
वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री हैं।
वे घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं।
2009, 2019 और 2024 में, उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले
के घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।