
रांची, झारखंड के प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह 7:00 बजे से कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान
समाप्त हो गया इस दौरानएक करोड़ 37 लाख मतदाताओं में से 64.86 प्रतिशत मतदाताओं
ने अपने मताधिकार काप्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया
कि 43 विधानसभा क्षेत्रमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह 7:00 बजे से मतदा
न शुरू हुआ और पांच बजे शाम शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। उन्होंने
बताया कि 950 बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही समाप्त हो गया था लेकिन
अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5:00 बजे समाप्त हुआ ।इन 43 विधानसभा
क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने तक 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का
प्रयोग किया। श्री कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1.37 करोड़ मतदाता
में से पुरुष मतदाता 68.73 लाख पुरुष मतदाता और मह 68.36 लाख महिला
मतदाता की संख्या थीह। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 85 वर्ष से अधिक के
मतदाताओं की संख्या 63,601 थी जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख और
व 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख थी। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार
गंगवार ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची स्थित मतदान केंद्र पर जाकर आज
अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र
के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त
राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।
इसके अलावा उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर में, मुख्यमंत्री हेमंत तीन सोरेन उनकी पत्नी
कल्पना सोरेन रांची में,रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची में और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमा
र रांची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। झारखंड में पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही,
बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (अजा), चतरा (अजा), बहरागोड़ा, घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा),
जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (अजजा), चाईबासा
(अजजा), मझगांव (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर (अजजा), चक्रधरपुर (अजजा),
खरसांवा(अजजा), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), रांची, हटिया, कांके (अजा),
मांडर
(अजजा), सिसई (अजजा), गुमला (अजजा), विशुनपुर (अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा
(अजजा), लोहरदगा (अजजा), मनिका (अजजा), लातेहार (अजा), पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर,
छतरपुर (अजा), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान संपन्न हुआ।