टमाटर की भाजी की लवर हैं आलिया भट्ट
ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि स्टार्स को बढ़िया या फिर विदेशी खाने के शौकीन
होते हैं।कई सेलेब्स को घर का सादा खाना काफी पसंद हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया
भट्ट भी अपने व्लॉग्स और यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट रेसिपीज के बारे में बता
चुकी हैं। उनको
टमाटर की भाजी बेहद पसंद है। इसे आप जरुर बनाएं।बॉलीवुड
सेलेब्स क्या खाते हैं और क्या डाइट होती है, इन सबके बारे में सभी जानना चाहते
हैं। आपके पसंदीदा स्टार को क्या खाने की चीज सबसे पसंद है, यह सवाल सभी
के मन में आता है। क्या स्टार्स भी हमारी तरह ही सादा खाना खाते हैं। चाहे स्टार
इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर पिज्जा, पास्ता या बर्गर खाते हुए फोटे लगाते हैं, लेकिन
वो भी हमारी तरह अच्छा सादा और घर का खाना खाते हैं। ऐसे ही अदाकारा
आलिया भट्ट को भी सादा खाने का पसंद करती हैं।आलिया भट्ट भी अपने व्लॉग्स
और यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट रेसिपीज के बारे में बता चुकी हैं।
उनको टमाटर की भाजी बेहद पसंद है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
– 4-5 पके हुए टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1 बड़ा चम्मच तेल – 1/2 चम्मच राई
– 1/2 चम्मच जीरा – 1 हरी मिर्च – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चुटकी हींग – स्वादानुसार नमक
– 3-4 करी पत्ते – 1 चम्मच गुड़- 1 चम्मच हरा धनिया
टमाटर की भाजी की लवर हैं आलिया भट्ट
– सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और उसे माध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल हल्का गर्म
हो जाए, तो उसमें राई और जीरा डालें। जैसे ही ये चटकने लगे, करी पत्ते और हींग डालें।
तड़के में शानदार खुशबू आएगी।- अब आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड
तक भूने। ताकि उसका तीखापन हल्का हो जाए। इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर
और धनिया पाउडर डालें। इन मसालों को हल्का भूनें ताकि कच्चापन दूर हो जाए और स्वाद
अच्छे से निकालकर आए।- इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और अच्छे से मिलाएं। धीमी
आंच पर टमाटर को पकने दें। जिससे वह नर्म हो जाए मसालों के साथ अच्छे से मिल जाएं।
इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि जले नहीं।