टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं

 

टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं
टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं
 

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक शॉन मेंडेस ने ‘लोलापालूजा इंडिया 2025’ संगीत महोत्सव में अपनी

ऊर्जावान प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को करीब डेढ़ घंटे तक बांधे रखा। इसके साथ ही, उन्होंने आईसीसी

पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं भी दीं। दो दिवसीय इस

संगीत महोत्सव के पहले दिन दुनिया भर के नामी कलाकारों का जमावड़ा लगा। दक्षिण मुंबई के

महालक्ष्मी रेसकोर्स में मेंडेस ने शनिवार को शानदार प्रस्तुति दी।कनाडा के गायक मेंडेस ने शुरुआत

में टीशर्ट और पैंट पहन कर प्रस्तुति दी लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी

पहन ली जिस पर ‘विराट’ और नंबर ‘18’ लिखा था। इस क्षण दर्शकों में जबरदस्त उत्साह फैल गया

और वे कोहली… कोहली… कोहली… के नारे लगाने लगे। इस पर मेंडेस ने कहा, इंडिया, मुझे पता है

कि कल आपका मैच है। शुभकामनाएं! उम्मीद है कि सब अच्छा होगा। आईसीसी पुरुष चैंपियंस

ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और

न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं

मेंडेस ने देयर इज़ नथिंग होल्डिंग मी बैक , ट्रीट यू बेटर , सेन्योरीटा , व्हाई और डू आई एवर

क्रॉस योर माइंड जैसे लोकप्रिय गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों लोगों

ने उनके गानों का आनंद लिया। मेंडेस ने विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘ढेर सारा

प्यार, मुंबई! उनकी अगली प्रस्तुति फ्यूजन संगीत था जिसमें उन्होंने गिटार बजाया और

उनका साथ दिया तबला वादक और एक सितार वादक ने।’ उन्होंने कहा कि वे भारतीय संस्कृति,

संगीत और यहां के कलाकारों को पसंद करते हैं।मेंडेस ने कहा, ‘जहां भी जाऊं, संगीत हमेशा

लोगों को खूबसूरती से जोड़ता है। मुझे हमेशा से भारत, भारतीय संगीत और यहां के संगीतकारों

से गहरा लगाव रहा है। यह दुनिया की सबसे महान, सुंदर और भव्य संस्कृतियों में से एक है…

यह अद्भुत है… मैं आज रात आपके लिए कुछ खास करना चाहता हूं।’ मेंडेस ने अपनी प्रस्तुति के

अंत में कहा, ‘सी यू, नमस्ते, बाय-बाय।’‘लोलापालूजा इंडिया 2025’ के पहले दिन ‘ग्लास

एनिमल्स’, अमेरिकी संगीतकार कोरी वोंग तथा इसाबेल ला रोजा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने

भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय कलाकारों में जोनिता गांधी, साहिल वासुदेवा, फ्रिज़ेल

डी सूजा, धनजी और स्पायरिक ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »