
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित होने के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर
और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने कई सवालों के
जवाब दिए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इसको लेकर गुरुवार
को रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस
में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कई अहम सवालों के जवाब दिए।
दोनों हाल ही में घोषित टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम पर चर्चा की और चयन पर अपने विचार रखे
केएल राहुल को क्यों ड्रॉप किया ?
अजीत अगकरकर ने कहा- हमें बीच में एक खिलाड़ी की जरूरत थी। केएल टॉप पर बल्लेबाजी
कर रहे हैं। संजू ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यहां तक कि ऋषभ पंत भी नंबर- 5 में बल्लेबाजी
कर रहे हैं। यह इस बारे में नहींहै कि कौन बेहतर है और कौन नहीं, लेकिन पंत और संजू ने निचले
क्रम में बल्लेबाजी करने में अधिक समय बिताया है।
हार्दिक की फॉर्म चिंता का विषय नहीं ?
अजीत अगरकर ने कहा कि वह लंबी छुट्टी के बाद आए हैं। एमआई के पहले मैच से पहले हमारे
पास एक महीने सेअधिक का समय है। हम जानते हैं कि वह क्या लेकर आते हैं और टीम को कितना
संतुलन देते हैं। सौभाग्य से वह इसआईपीएल में ठीक हो गए हैं।
टीम चयन पर रोहित और अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमारा टॉप-ऑर्डर आक्रमक बल्लेबाजी करता है और यह बुरा नहीं है। हम
चाहते थे कि मिडिलओवरों में भी कोई इसी तरह की भूमिका निभाए और फ्री होकर खेले। हमने आईपीएल
में शिवम दुबे के प्रदर्शन के आधारपर उनका चयन किया। हमने इस बारे में बात की और उनका चयन किया।