
डायरेक्ट टू सेल सैटेलाइट की होगी टेस्टिंग
स्टारलिंक की तरफ से फास्ट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए लगातार काम किया जा
रहा है। यही वजह है कि कंपनी की तरफ से लगातार सैटेलाइट नेटवर्क पर काम किया जा
रहा है। 118 देशों में 4.6 मिलियन यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट दिया जा रहा है। देशभर
में 7 हजार सैटेलाइट को जोड़ दिया गया है। स्टारलिंक की शुरुआत 2019 से की गई थी
और ये कई मायनों में गेम चेंजर साबित हुआ है।वहीं स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले
यूजर्स के लिए ये सर्विस कई मायनों में खास होने वाली है। इसकी मदद से यूजर्स को
स्मार्टफोन पर सीधा कनेक्शन मिलने वाला है। खास बात ये है कि स्मार्टफोन सीधा
सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। यानी नेटवर्क की समस्या की यूजर्स को छुटकारा
मिलने वाला है। ऐसी जगहों पर सैटेलाइट इंटरनेट के काफी पॉजिटिव साइन नजर आ रहे
हैं जहां हालात अच्छे नहीं होते हैं। भूकंप या प्रकृति आपदा की स्थिति में भी इस नेटवर्क
का यूज किया जा सकता है। इसकी मदद से डेटा स्पीड भी काफी अच्छी दी जाती है।
वहीं फोन कॉल्स, मैसेज और डेटा तक के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
सैटेलाइट नेटवर्क के लिए जमीन पर टॉवर लगाने की जरूरत नहीं होती है इसके लिए
सैटेलाइट की मदद से मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है।