
रोहित शर्मा से मिलने पहुंची उनकी मां
रोहित शर्मा की मां ने बताया कि वह वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने से पहले परिवार
से मिलने गए थे और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बारे में बात की थी।
रोहित शर्मा की मां पूर्णित शर्मा ने द इंडियन एक्स्प्रेस से बातचीत की, इस दौरान
उन्होंने कहा कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये दिन देखूंगी। वर्ल्ड कप में जाने
से पहले, वह हमसे मिलने आए थे और कहा था कि वह इसके बाद टी20 छोड़ना
चाहते हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि जीतने की कोशिश करो। मैं आज अच्छा
महसूस नहीं कर रही थी और आज डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट था, लेकिन
मैं फिर भी आई क्योंकि मैं ये दिन देखना चाहती थी।
डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट छोड़ बेटे को दुलार करने पहुंची
भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए मुंबई में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। नरीमन
पॉइंट्स से वानखेड़े स्टेडियम तक वर्ल्ड कप विजेताओं का जोरों शोरों से स्वागत
हुआ। स्टेडियम में भी मुंबईचा राजा रोहित शर्मा के नारें खूब सुनने को मिले।
इस दौरान रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि, मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं
कर सकती। मैंने इस तरह के माहौल का अनुभव कभी नहीं किया।
उसे जो प्यार मिल रहा है वह उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण है।
मैं आज सबसे खुश मां हूं।