
डोासा और बटर चिकन व्यंजनों की बढ़ी डिमांड
पोलैंड में भारतीय व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं और विभिन्न भारतीय रेस्तरां स्वादिष्ट व्यंजनों
की बढ़ती मांग को पूरा कर रहे हैं। वहीं, भारतीय रेस्तरां में खाना खाने आने वाले पोलैंडवासियों
का कहना है कि डोसा और बटर चिकन जैसे व्यंजन उन्हें भारत यात्रा की याद दिलाते हैं। पोलैंड
में स्थित भारतीय दूतावास की सूची के अनुसार, पोलैंड में 45 से अधिक भारतीय रेस्तरां
विभिन्न प्रकार के पारंपरिक भारतीय भोजन परोस रहे हैं जिनमें से राजधानी वारसॉ में
कम से कम 12 रेस्तरां हैं। पोलैंड नागरिक अन्ना मारिया रोजेक ने कहा, मुझे डोसा बहुत
पसंद है। वारसॉ में सबसे अच्छा डोसा इंडिया गेट रेस्तरां में मिलता है और यह वास्तव में
दक्षिण भारत की याद दिलाता है। मैंने कई बार चेन्नई और केरल की यात्रा की है और सच
में यहां के खाने का स्वाद भी वैसा ही है। इंडिया गेट फूड चेन के मालिक चंदू ने कहा, यहां
का खाना वाकई बहुत स्वादिष्ट है… भारतीय खाना जिसमें बहुत सारे मसाले होते हैं। हर
चीज का जायका अलग होता है। पोलैंड नागरिकों को बटर चिकन, मैंगो लस्सी बहुत पसंद
है। उन्हें भारतीय खाना और भारतीय लोग भी बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंडवासी
भारतीय संस्कृति को पसंद करते हैं और आजकल भारतीय फिल्में भी पोलैंड में अच्छा
प्रदर्शन कर रही हैं।