ताइवान पर क्या करने की फिराक में है चीन

ताइवान पर क्या करने की फिराक में है चीन
ताइवान पर क्या करने की फिराक में है चीन
ताइवान के मुताबिक चीन 19 एयरक्रॉफ्ट उसके डिफेंस आईडेंटिफिकेशन जोन यानी
डीआईजेड तक पहुंच गए थे। ताइवान ने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को
324 बार ट्रैक किया है।चीन और ताइवान में एक बार फिर तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा
है। चीनी सेना बार-बार ताइवान की सीमा में घुस रही है, जिसे तनातनी और बढ़ रही है
। दरअसल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 24 घंटे की अवधि के दौरान द्वीप
के आसपास 35 चीनी सैन्य विमानों और सात नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। ताइवान
के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि के दौरान सुबह 6:00 बजे (2200 GMT)
तक द्वीप के आसपास 35 चीनी सैन्य विमानों और सात नौसैनिक जहाजों का पता चला।
चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है और कहा है कि वह स्व-शासित
लोकतंत्र को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल का प्रयोग कभी नहीं छोड़ेगा।ताइवान के
मुताबिक चीन 19 एयरक्रॉफ्ट उसके डिफेंस आईडेंटिफिकेशन जोन यानी डीआईजेड तक
पहुंच गए थे।

ताइवान पर क्या करने की फिराक में है चीन

ताइवान ने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को 324 बार ट्रैक किया है। साथ ही नौसेना
जहाजों को 190 बार ट्रैक किया गया है। जिसके बाद ताइवान ने चीनी सेना पर नजर रखने के
लिए विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए। ताइवान ने मिसाइल सिस्टम को भी
एक्टिवेट कर दिया। ताइवान की सेना चीनी सेना की हर हरकत पर नजर रखे हुए है। आपको
बता दें कि ताइवान को चीन अपना ही हिस्सा मानता है। चीन कई बार ये बयान दे चुका है कि
ताइवान कोई अलग देश नहीं है। हाल के वर्षों में चीन ने ताइवान पर दबाव बढ़ा दिया है और
पिछले महीने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के उद्घाटन के बाद द्वीप के चारों ओर सैन्य
अभ्यास किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन अभ्यासों के दौरान, बीजिंग ने
इस साल एक दिन में सबसे अधिक 62 सैन्य विमान ताइपे के आसपास भेजे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »