तेलुगु स्टार चंद्रकांत ने की आत्महत्या

तेलुगु स्टार चंद्रकांत ने की आत्महत्या
तेलुगु स्टार चंद्रकांत ने की आत्महत्या

  नई दिल्ली। Chandrakanth Death: साउथ सिनेमा से हफ्ते भर

के अंदर एक और बुरी खबर सामने आई है। पवित्रा जयराम की मौत के

ठीक एक हफ्ते बाद उनके को-स्टार चंद्रकांत का भी निधन हो गया है।

अभिनेता के सुसाइड की खबर आ रही है। तेलुगु सिनेमा के जाने-माने

अभिनेता चंद्रकांत (Chandrakanth) का निधन हो गया है। कहा जा

रहा है कि अभिनेता ने अपने घर में सुसाइड कर लिया है। वह कुछ दिन

से डिप्रेशन में थे। उन्हें को-स्टार और क्लोज फ्रेंड पवित्रा जयराम (Pavithra

Jayaram) की मौत से सदमा लगा था। अभिनेता ने आखिरी पोस्ट भी टीवी

एक्ट्रेस के लिए ही किया था।

चंद्रकांत ने की आत्महत्या

चंदू कहे जाने वाले जाने-माने तेलुगु अभिनेता चंद्रकांत की अचानक मौत से

इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका लगा है। को-स्टार पवित्रा जयराम की मौत

के ठीक एक हफ्ते बाद शुक्रवार को चंद्रकांत ने सुसाइड कर लिया है। चंद्रकांत

तेलंगाना के अलकापुर में अपने घर पर मृत पाए गये हैं। पिता का कहना है कि

वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।

पवित्रा के जाने से दुखी थे एक्टर

चंद्रकांत को-स्टार पवित्रा जयराम के बेहद करीब थे। पवित्रा के निधन के बाद से ही वह सदमे में थे। वह सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के लिए पोस्ट कर रहे थे। वह पवित्रा के सआथ बिताए खूबसूरत पलों को शेयर कर रहे थे। 

तीन दिन पहले चंद्रकांत ने एक पोस्ट में कहा था, “हे नाना। बस दो दिन का

इंतजार करो।” इस पोस्ट के बाद से ही उनके फैंस काफी परेशान हो गये थे। 

यही नहीं, चंद्रकांत ने दिवंगत एक्ट्रेस के साथ एक और वीडियो शेयर किया था।

इसके साथ उन्होंने लिखा था, “गुड मॉर्निंग नाना। जिम का समय हो गया है।

अभी हमारे कोच ने कॉल किया है। लव यू।” इन पोस्ट्स के बाद ही लोगों को

अभिनेता के लिए डर लग रहा था। 

तेलुगु स्टार चंद्रकांत ने की आत्महत्या

तीन दिन पहले चंद्रकांत के एक करीबी ने पवित्रा के लिए एक पोस्ट किया था,

जिसमें अभिनेता, पवित्रा के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आये थे।

एक्टर के दोस्त ने कैप्शन में लिखा, “तुम्हारी याद आती है बहन। अगर संभव

है तो प्लीज वापस आ जाओ। हम तुम्हें नहीं भूल सकते हैं। तुम भले ही नहीं हो,

लेकिन तुम्हारी यादें हमेशा रहेंगी। भाई (चंद्रकांत) तुम्हारे लिए रो रहा है बता दें

कि 12 मई 2024 को आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में एक भीषण कार हादसे में 

पवित्रा का निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »