तेहरान में हमलों के बाद भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों

तेहरान में हमलों के बाद भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों
तेहरान में हमलों के बाद भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों
शुक्रवार को तड़के ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना
बनाकर इजरायल द्वारा किए गए हमले के बीच, ईरान और
इजरायल दोनों ही देशों में भारतीय दूतावासों ने भारतीय
नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को सतर्क रहने और
स्थानीय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अलग-
अलग सलाह जारी की है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन
नेतन्याहू ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन की शुरुआत
की पुष्टि करते हुए दावा किया कि इजरायली बलों ने ईरान के
नातान्ज में स्थित मुख्य परमाणु संवर्धन सुविधा और अन्य
रणनीतिक स्थलों को निशाना बनाते हुए अंदर तक हमला
किया है।भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीयों को
इजराइल के हमलों के बाद सतर्क रहने, सभी अनावश्यक
गतिविधियों से बचने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन
करने की सलाह दी। इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की
राजधानी पर हमला किया जिसका लक्ष्य देश के परमाणु
कार्यक्रम पर रोक लगाना है।तेहरान स्थित भारतीय दूतावास
ने एक परामर्श में कहा, ‘‘ ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते
हुए सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से
अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों
से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट का अनुसरण
करें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा
प्रोटोकॉल का पालन करें।’’

तेहरान में हमलों के बाद भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को
कहा कि उनके देश ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों
को निशाना बनाया है।ईरान के सरकारी टीवी ने पुष्टि कीहै
कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के कारण ईरान
के क्रांतिकारी गार्ड प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो
गई।इजराइल द्वारा किए गए इस हमले में संभवतः एक
अन्य वरिष्ठ गार्ड अधिकारी और दो परमाणु वैज्ञानिक भी
मारे गए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने
कहा कि हमले में ईरान के परमाणु और सैन्य ढांचे को निशाना
बनाया गया ताकि आसन्न परमाणु खतरे को रोका जा सके।
जवाब में, इजरायल ने नागरिकों पर हमलों सहित संभावित
प्रतिशोध की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »