तो लखनऊ में 7 साल बाद फिर एक साथ रोड शो करेंगे अखिलेश-राहुल गांधी
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अगले कुछ दिनों में लखनऊ में और तेज हो
सकती है। लखनऊ में करीब सात साल के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
और कांग्रेस के राहुल गांधी एक साथ रोड शो कर सकते हैं।वर्ष 2017 के विधानसभा
चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन होने के कारण अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने लखनऊ
में एक रोड शो किया था। सपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पदाधिकारियाें ने अखिलेश
यादव और राहुल गांधी के रोड शो की मांग रखी है। अगर मांग मान ली जाती है तो ऐसा
सात साल बाद होगा जब अखिलेश और राहुल गांधी एक साथ रोड शो करेंगे।
समाजवादी पार्टी के महानगर संगठन ने आला कमान
समाजवादी पार्टी के महानगर संगठन ने आला कमान को पत्र लिखकर संयुक्त रोड
शो के लिए अनुमति मांगी है। संगठन ने 14 से 18 मई के बीच रोड शो और बड़ी
जनसभाएं करने के लिए भी कहा है। आइएनडीआइए गठबंधन के तहत लखनऊ
और मोहनलालगंज दोनों ही लोकसभा सीट सपा के खाते में आयी हैं।
मोहनलालगंज से सपा ने पूर्व मंत्री आरके चौधरी को मैदान में उतारा है।
इसी तरह विधायक रविदास मेहरोत्रा लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ
सिंह के सामने होंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन
होने के कारण अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने लखनऊ में एक रोड शो
किया था। सपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पदाधिकारियाें ने अखिलेश यादव
और राहुल गांधी के रोड शो की मांग रखी है।
तो लखनऊ में 7 साल बाद फिर एक साथ रोड शो करेंगे अखिलेश-राहुल गांधी
नगर कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने नगर
महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू, सौरभ सिंह यादव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों
की सहमति लेकर आला कमान को संयुक्त रोड शो की अनुमति मांगने के लिए एक पत्र
भेज दिया है। हालांकि माेहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के हिस्सों में रोड शो की जगह
जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है।
