दलाई लामा पर अड़ंगा, ब्रह्मपुत्र पर बांध, अचानक जिनपिंग का हिमालय पार पहुंचना संयोग नहीं, भारत की बढ़ेगी चिंता?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 अगस्त को अचानक तिब्बत की राजधानी ल्हासा पहुंचे। आधिकारिक तौर पर ये दौरा
तिब्बत की स्वयत: क्षेत्र की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के तौर पर बताया गया है।
लेकिन क्या ये दौरा सिर्फ एक उत्सव है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रणनीतिक संदेश छिपा है।
बीते कई दशकों से चीन तिब्बत के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहा है।
जिसे चीनीकरण कहा जाता है। लेकिन तिब्बत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक
और धार्मिक जड़े भारत और बौद्ध धर्म के साथ इतनी गहराई से जुड़ी हैं
कि चीन की ये कोशिशें पूरी तरह सफल नहीं हो पाई। दलाई लामा के भारत में शरण लेने से लेकर
1962 के भारत-चीन युद्ध तक तिब्बत हमेशा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।

दलाई लामा पर अड़ंगा, ब्रह्मपुत्र पर बांध, अचानक जिनपिंग का हिमालय पार पहुंचना संयोग नहीं, भारत की बढ़ेगी चिंता?

ऐसे में जब शी जिनपिंग अचानक शी जिनपिंग तिब्बत का दौरा करते हैं तो सवाल उठते हैं
कि आखिर इसका असली मकसद क्या है? भारत को क्यों इससे सतर्क रहने की जरूरत है?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का 20 अगस्त को अचानक तिब्बत पहुंचना केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था

बल्कि इसके पीछे कई रणनीतिक और राजनीतिक मकसद छिपे हुए हैं।

आधिकारिक रूप से ये दौरा तिब्बत स्वायत: क्षेत्र यानी टीएआर की स्थापना

की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए बताया गया। लेकिन असल में चीन की तिब्बत में पकड़ मजबूत करने

सीमा पर भारत के खिलाफ दबाव बनाने और क्षेत्र में

अपनी उपस्थिति को और सृढ़ण करने की रणनीति का हिस्सा है।

ल्हासा में 20,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए, शी जिनपिंग ने तिब्बत पर चीनी कब्जे को लेकर चल रहे

तनाव के बीच इस यात्रा के राजनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया।

गौरतलब है कि उन्होंने तिब्बतियों के पूज्य निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का ज़िक्र तो नहीं किया

लेकिन कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म में बदलाव की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »