
स्किन रैशेज दूर होते हैं
मानसून में त्वचा संक्रमण की वजह से कई बार स्किन पर रैशेज हो जाते हैं। रैशेज
से छुटकारा पाने के लिए आप गुड़हल के फूलों फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। गुड़हल
के फूलों से बना फेस पैक, रैशेज से राहत मिलती है। अगर इस मौसम में आप भी
स्किन रैशेज से परेशान हैं, तो इस फेस पैक का जरुर इस्तेमाल करें।त्वचा की बेहतर
देखभाल न करने से स्किन पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। अगर आपके चेहरे या बॉडी के
किसी अन्य स्थान पर दाग-धब्बे हो रखे हैं, तो आप गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई
करें। आपको बता दें कि, गुड़हल के फूलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हारपरपिग्मेंटेशन
को कम करता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे मिट सकते हैं।
दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के फूलों से बना
इस मौसम में अक्सर स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में आप बेजान
त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गुड़हल के फूलों का फेस पैक अप्लाई करें। गुड़हल के फूल,
स्किन में इलास्टिन और कोलेजन को बढ़ाता है। अगर आप इस पैक को चेहरे पर लगाते
हैं तो ड्राई स्किन समस्या भी दूर हो जाएगी।इस मौसम में ऑयली स्किन हो जाती है जिस
वजह से एक्ने, फोड़े-फुंसियों की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में आप एक्ने से बचने के
लिए गुड़हल के फूलों का फेस पैक लगा सकते हैं। गुड़हल का फूल, मुंहासे पैदा करने वाले
बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से पिपंल्स और एक्ने नहीं बनते
हैं।सबसे पहले आप 3-4 गुड़हल के फूल लें। इन फूलों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें। आप इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई
कर सकते हैं। इसे आप 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। गुड़हल फेस
पैक को आप सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।