दिल्ली के द्वारका इलाके में दर्दनाक घटना

दिल्ली के द्वारका इलाके में दर्दनाक घटना
दिल्ली के द्वारका में दर्दनाक घटना, कोयले की भट्टी से निकली जहरीली गैस; मौत के गाल में समा गए पति-पत्नी

दिल्ली के द्वारका इलाके में दर्दनाक घटना

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में दर्दनाक घटना हो गई। एक कोयले की भट्टी से कुछ जहरीली

गैस निकलने से पति-पत्नी की मौत हो गई। कोयले की भट्टी उनके कमरे में जल रही थी।

मृतकों की पहचान मानव और नेहा के रूप में हुई है।

घटना में बचे उनके दो महीने के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि द्वारका सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन को सुबह 9:30 बजे दंपती के पड़ोसी से घटना के बारे में फोन आया।

जहरीली गैस निकलने के कारण दंपति की मौत हो गई।

तो किसी ने जवाब नहीं दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने एक खिड़की तोड़ दी और घर में प्रवेश किया।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दंपती को फर्श पर बेहोश देखा। इसके तुरंत बाद उन्हें

इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानव और नेहा मजदूरी का काम करते थे।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि बंद कमरे के अंदर रखे जलते

कोयले के ब्रेजियर से जहरीली गैस निकलने के कारण दंपति की मौत हो गई।

दिल्ली के द्वारका इलाके में दर्दनाक घटना

राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके से एक दंपत्ति की दुखद मौत का मामला सामने आया है,

जिसमें कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी ही एक जोड़े की मौत

का कारण बन गयी. इस मामले में मृतकों की पहचान मानव (24) और नेहा (22) के रुप में हुई है.

मूलरूप से ये यूपी के महोबा जिले के रहने वाले थे. मानव पिछले छह वर्षों से

दिल्ली में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था. तीन वर्ष पहले नेहा के

साथ उसकी शादी हुई थी और दोनों का एक बच्चा है जो महज 2 महीने का है.

सुबह छोटा भाई उठाने आया तो चला घटना का पता

बताया जा रहा है कि मानव अपनी पत्नी के साथ एक कारोबारी के मकान में किराए पर रहता था.

रात को उन्होंने बंद कमरे में अंगीठी जलाई थी, जिसके धुएं से दम घुटने की वजह से

उनकी मौत हो गयी. मामले का पता तब चला, जब मानव के घर से कुछ ही दूरी पर

उसकी मां गुलाब रानी के साथ रह रहा उसका 12 वर्षीय भाई अजय कल सुबह

7:30 बजे उसे उठाने पहुंचा तो उसने कमरे के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »