
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक द्वारा जारी एक औपचारिक घोषणा पत्र में कहा गया है
‘‘पंकज गुप्ता की बीमारी के कारण अनुपलब्धता की वजह से आतिशी जी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है।
हम उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
आप ने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी
और 2022 के चुनावों में दो सीटें वेलिम और बेनौलिम पर जीतहासिल की।
पार्टी दिल्ली और पंजाब से आगे अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है।
आप अपनी राष्ट्रीय विस्तार योजनाओं में गोवा को एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में देखती है।
आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता भी हैं।
दिल्ली के बाद अब गोवा में आतिशी के हाथ AAP की कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भी सियारी जंग जारी है। भाजपा सरकार को घेरने के लिए आप चौतरफ प्रयार कर रही है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि शालीमार बाग और शाहदरा में झुग्गी बस्तियों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए हैं।
पार्टी ने भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर शहर के गरीबों के साथ विश्वासघात करने और अपने चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया।
भाजपा या दिल्ली सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, “भाजपा ने झुग्गीवासियों को ‘जहाँ झुग्गी, वहीं मकान’ का वादा करते हुए कार्ड बाँटे।
यहाँ तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वासन दिया था
कि वैकल्पिक आवास के बिना किसी भी झुग्गी बस्ती को नहीं तोड़ा जाएगा।
फिर भी, छह महीने के भीतर, शहर भर में झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है।
अब, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, दो झुग्गी बस्तियों को नोटिस दिए गए हैं।”