दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से मामूली राहत मिल रही है। मौसम

विभाग ने अगले दो दिन और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। दिल्ली में

धूल भरी हवाओं के साथ ही हल्की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली

में झुलसाने वाली गर्मी से मामूली राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो

दिन और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम

तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। दिल्ली में धूल भरी हवाओं के साथ

ही हल्की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में

अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहा।

बुधवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया,

गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यह बीते छह वर्षों में पांच जून का

सर्वाधिक है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में पांच जून को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री

रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 44.0 डिग्री दर्ज किया

गया। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में लू भी चली, जिसस वहां तापमान भी

ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान

45 से 46 डिग्री तक रहा।

दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है

नजफगढ़ बुधवार को सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.4

डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के कुछ

इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं

चल सकती हैं। इसीलिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में दो

डिग्री की कमी आ सकती है और यह 42 डिग्री के आसपास रह सकता है।

न्यूनतम तापमान गुरुवार को 30 डिग्री रहने के आसार हैँ।

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से

44 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के पास बना रहेगा।

बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। गरज चमक और धूल भरी

हवाओं के साथ हल्की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 30

से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »