दिल्ली में बारिश को लेकर IMD ने किया अलर्ट

 दिल्ली में मौसम मारेगा पलटी, बारिश को लेकर IMD ने किया अलर्ट

न्यूनतम तापमान फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना कम दर्ज किया गया है। चारधाम समेत ऊंचाई वाले
तमाम इलाकों में कई
गांव बर्फ से ढक गए हैं और कई स्थानों पर
मार्ग अवरुद्ध हैं।

दिल्ली में बूंदाबांदी से बदलेगा मौसम

पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली में भी दिखाई दिया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य

से तीन डिग्री सेल्सियसकम रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए

रहेंगे। इसके अलावा सोमवार रात दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है

। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इस वजह से दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 280

0 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की

वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पांचवें दिन भी चीन सीमा का संपर्क भंग

उत्तराखंड में चीन सीमा से संपर्क पांचवें दिन भी भंग रहा। व्यास और दारमा मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद हैं।

बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) की

ओर से मार्ग खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उच्च हिमालय में लगातार हो रहे हिमपात के कारण

मार्ग खोल पाना चुनौती बना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »