दिल्ली में 07 जून से होगा एक प्रशिक्षण शिविर

दिल्ली में 07 जून से होगा एक प्रशिक्षण शिविर
दिल्ली में 07 जून से होगा एक प्रशिक्षण शिविर

संस्कृत भारतीय ज्ञान परम्परा की मूल है। सम्पूर्ण ज्ञान विज्ञान संस्कृत ग्रन्थों में ही

निबद्ध है। वर्तमान सरकार भी भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण हेतु कटिबद्ध है अतः

भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 में संस्कृत व संस्कृत में निबद्ध भारतीय ज्ञान

के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष महत्व दिया है। संस्कृतभारती एक सामाजिक संगठन है जो

न केवल भारत में अपितु विश्व के 28 देशों में संस्कृत के संरक्षण व प्रचार प्रसार हेतु कार्य

कर रहा है।संस्कृतभारती के द्वारा विदेशों एवं भारत के विभिन्न राज्यों में संस्कृत

सम्भाषण के प्रशिक्षण हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिनमें भाग लेने

वाले शिक्षार्थी दस दिन में ही संस्कृत बोलने व लिखने में समर्थ होने लगते हैं।

संस्कृतभारती हरियाणा के प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन शर्मा ने

जानकारी दी कि इस बार अम्बाला के नारायणगढ़ और झज्जर के बेरी नामक स्थान

में सप्त दिवसीय दो आवासीय संस्कृत प्रबोधन वर्गों का आयोजन किया जा रहा है।

दिल्ली में 07 जून से होगा एक प्रशिक्षण शिविर

अम्बाला नारायणगढ़ के श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह

संस्कृत प्रबोधन शिविर 13 जून से 21 जून तकआयोजित होने वाले इस शिविर में

अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला करनाल, पानीपत, कैथल व हिसार के विद्यालयों,

महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से छात्र-छात्राएंभाग लेंगे। इस वर्ग में उत्तर

क्षेत्र गीता शिक्षण प्रमुख डॉ. जोगेन्द्र सिंह का मार्गदर्शनरहेगा। वर्ग की व्यवस्था

साहित्य प्रमुख पुष्पेन्द्र आत्रेय, सहमन्त्री ईशम सिंह तथा भूपेन्द्र जी देख रहे हैं।

दूसरा शिविर झज्जर में 21 जून से 29 जून तक लाला दयारामतिगड़ानिया

सरस्वती-शिशुमन्दिर बेरी झज्जर में आयोजित होगा। इसमें गुरुग्राम सिरसा,

फरीदाबाद, पटौदी आदि स्थानों से प्रतिभागी भाग लेंगें। प्रान्ताध्यक्ष डॉ.

सोमेश्वर दत्त ने बताया कि इन संस्कृत प्रशिक्षण शिविरों की विशेषता

यह है कि ये शिविर ग्रीष्मकालीन अवकाशों में आयोजित किए जाते हैं

ताकि विद्यार्थियों के अवकाशों का भी सदुपयोग हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »