
दिल्ली वापसी से पहले शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। उन्होंने कहा, ”परिवार में एक
मंत्री है, एक मुख्यमंत्री है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार हैं जो राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में
लगे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि वे झारखंड से मीठी यादें लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक
अद्भुत राज्य है, यहाँ बहुत सारी संभावनाएँ हैं। यहां के लोगों ने उन्हें बहुत स्नेह और प्यार दिया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। यह बड़ा अद्भुत प्रदेश है। मुझे पूर्ण
विश्वास है कि झारखंड में भाजपा और NDA की सरकार बनेगी तथा झारखंड विकसित, सुरक्षित
तथा घुसपैठियां मुक्त राज्य बनेगा।उन्होंने कहा कि यह बहुत समृद्ध भूमि है और मुझे विश्वास है
कि यहां से गरीबी दूर की जा सकती है। मैं झारखंड की जनता के प्यार के लिए उनका आभारी हूं।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड का उत्थान और विकास हो। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर पिछले पांच वर्षों में राज्य को लूटने
का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है।
ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार है। इससे लोग निराश हो गये। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है,
कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों को घुसपैठ कर यहां की
नागरिकता दी जा रही है। रोहिंग्याओं के नाम पर संपत्तियां बनाई जा रही हैं, जिससे
जनता में गुस्सा है।