
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने रूटों से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुबह सात बजे ही सड़कों
और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट के समन पर अदालत पहुंच चुके हैं।
अदालत में पेशी के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट के आसपास के कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने उन
रास्तों पर आने वाले लोगों को समय लेकर आने की सलाह दी है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
आम आदमी पार्टी के कानूनी प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि ईडी के समन के संबंध में हमारा रुख पहले
से ही स्पष्ट है कि वे कानून के अनुसार नहीं हैं और अवैध हैं। अदालत अब इसका फैसला करेगी… हमें
अदालत पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी फैसला करेगी, हमारा निर्णय उसके अनुसार ही होगा।
केजरीवाल ने पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब
कोर्ट से वापस लौटते वक्त पत्रकारों ने सीएम से कई सवाल पूछने चाहे लेकिन उन्होंने किसी से कोई
बात नहीं की और बिना कुछ बोले बाहर निकल गए।
केजरीवाल के वकील जारी रखेंगे जिरह
कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत पर जाने को कहा है और मामले में उनकी तरफ से पेश
अधिवक्ता व ईडी के अधिवक्ता जिरह जारी रखेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोर्ट से मिली जमानत
केजरीवाल कोर्ट पहुंचकर ACMM दिव्या मल्होत्रा की कोर्ट में पेश हुए। केजरीवाल की तरफ से पेश
हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अदालत के सामने पेश हो गए हैं, ऐसे में कोई
भी निर्णय आने तक केजरीवाल को जाने दिया जाए। अदालत ने सीएम को जमानत दे दी है।
कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके और एक लाख की सिक्योरिटी पर जमानत दी।
सीएम केजरीवाल पहुंचे कोर्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। कुछ देर में वह अदालत
के सामने पेश होंगे
कभी भी कोर्ट के लिए निकल सकते हैं केजरीवाल
कहा जा रहा है कि जैसे पुलिस की जरूरत होगी उस हिसाब से थाने से तुरंत पुलिस को आवास के
बाहर बुला लिया जाएगा। अब तक पुलिस को यही सूचना है की केजरीवाल 9.45 में कोर्ट के लिए
निकल सकते हैं। पुलिस सोच विचार हर कदम उठा रही है, ताकि किसी भी इशू का राजनीतिकरण न किया जा सके।