
मल्टीपर्पस फर्नीचर
जब आपको फर्नीचर की जरुरत होती है, तो यह काफी स्पेस ले लेता है। ऐसे में 2
बीएचके फ्लैट में स्पेस में काफी समस्या आती है। इससे अच्छा है कि मल्टीपर्पस
या स्पेससेविंग फर्नीचर खरीदें। आप सोफा कम बेड खरीद सकते है। फोल्डेबल बेड
को आप दिन में स्टोर कर सकती हैं। आप एक्सटेंडेबल डाइनिंग टेबल भी खरीद
सकते हैं, जो आसानी से एक्सटेंड कर सकते हैं।आप वर्टिकल स्टोरेज सॉल्यूशन पर
भी फोकस कर सकती हैं। इस तरह से आप सामान आसानी से रख सकते हैं। आपको
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं वॉल-माउंटेन शेल्फ से लेकर कैबिनेट और
हैंगिंग आर्गेनाइजर आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इन पर आप बुक्स या डेकोरेटिव
आइटम्स को रखने में मदद रख सकते हैं।
दिवाली की सफाई में इस तरह से रखें 2BHK फ्लैट में सामान
फ्लैट के अलग-अगल कोनों के स्टोरेज और होम डेकोर के लिए यूज कर सकते हैं।
कॉर्नर के लिए मल्टीपर्पस अलमारी या वॉल माउंटेन शेल्फ बनवा लीजिए। जहां बहुत
सा सामान रखने की जगह मिल सकता है। लिविंग एरिया के लिए एल शेप के सोफे या
डेस्क बनवाएं, ऐसा करने से लिविंग एरिया का सेंट्रल स्पेस बच जाएगा।