
पटना। Patna News: दीघा थाना क्षेत्र के बाटागंज की हथुआ
कालोनी स्थित टिनी टाट अकादमी में चार वर्षीय आयुष की हत्या
की कहानी सुनकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। स्कूल
संचालक धनंजय झा और उसकी मां सह प्राचार्या वीणा झा उर्फ
पुतुल झा ने पुलिस व आयुष के स्वजन को गुमराह करने का भरसक
प्रयास किया, लेकिन मिटाए गए दस मिनट के फुटेज व प्ले रूम से
हटे सीसी कैमरे ने उन्हें सलाखों के पीछे ढकेल दिया। Patna News
Today बिहार की राजधानी पटना के दीघा स्थित नामी स्कूल के
गटर में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में
अब एक और खुलासा हुआ है।